छत्तीसगढ़ में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
बीजापुर (छत्तीसगढ़) के जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 'पत्रिका' के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में उनके लीडर्स भी शामिल हैं। वहीं, इलाके में सर्च अभियान जारी है। गौरतलब है कि बीजापुर में कुछ दिन पहले नक्सलियों के हमले में 8 जवानों की मौत हुई थी।
read more at Times Now नवभारत


