कश्मीरी पंडितों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 21 साल बाद की पूजा, स्थापित की मूर्ति
शोपियां (जम्मू-कश्मीर) में नदिमार्ग गांव के प्राचीन अर्धनारीश्वर मंदिर में शनिवार को शिवलिंग व मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। अधिकारियों के मुताबिक, मंदिर में करीब 21-साल बाद शांतिपूर्ण माहौल में पूजा समारोह आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय मुसलमानों ने कश्मीरी पंडित भाइयों का स्वागत किया। इस समारोह में ज़िला व उप-मंडल अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ भाग लिया।
read more at हिन्दुस्तान


