Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान के बाड़मेर में 2 किमी क्षेत्र में ज़मीन धंसने से आईं दरारें, सामने आया वीडियो

short by खुशी / on Tuesday, 7 May, 2024
बाड़मेर (राजस्थान) में क्रूड ऑयल प्रोडक्शन के इलाके में ज़मीन धंसने से दरारें आ गई हैं जिसका वीडियो सामने आया है। एडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत के अनुसार, करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में जगह-जगह दरारें हैं व वैज्ञानिक इसके कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले लूणकरनसर (बीकानेर) में अप्रैल में 100-फीट गहरा गड्ढा हो गया था।