यूक्रेन में शॉपिंग मॉल पर हुए मिसाइल हमले में जान गंवाने वालों की संख्या 16 हुई, 59 घायल
यूक्रेन के मुताबिक, क्रेमेनचुक में शॉपिंग मॉल पर हुए रूसी मिसाइल के हमले में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर कम-से-कम 16 हो गई है जबकि 59 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस से मानवता की उम्मीद करना बेकार है। बकौल ज़ेलेंस्की, हमले के वक्त मॉल में 1,000 से अधिक लोग मौजूद थे।
read more at ABP न्यूज़


