Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

काशी विश्वनाथ मंदिर में 3D टेक्नोलॉजी के ज़रिए होंगे बाबा के दर्शन, ट्रायल शुरू

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 14 June, 2024
वाराणसी (यूपी) के काशी विश्वनाथ मंदिर में 3D टेक्नोलॉजी के ज़रिए भक्त पांचों वक्त की विशेष आरती और गर्भगृह के दर्शन की सुविधा एक जगह बैठकर प्राप्त कर सकेंगे। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा के अनुसार, ट्रायल में अच्छे परिणाम दिख रहे हैं और इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसके लिए शुल्क भी निर्धारित किया जाएगा।
read more at ABP न्यूज़