चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले विलियम ऐंडर्स की यूएस में प्लेन क्रैश में हुई मौत
सेवानिवृत्त अंतरिक्षयात्री विलियम ऐंडर्स (90) का छोटा विमान शुक्रवार को वॉशिंगटन (अमेरिका) में क्रैश हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई। वह चंद्रमा की परिक्रमा करने वाले पहले 3 मनुष्यों में शामिल थे। ऐंडर्स 1968 में नासा के अपोलो 8 मून मिशन का हिस्सा थे और उन्हें इस दौरान पृथ्वी की चर्चित 'अर्थराइज़' तस्वीर खींचने के लिए जाना जाता था।
read more at न्यूज़ 24 हिंदी


