Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 लोगों की हुई मौत, सीएम ने घोषित किया मुआवज़ा

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 5 July, 2023
आज़मगढ़ (यूपी) में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि गाज़ीपुर में 4 की मौत हो गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बलिया में भी 1 महिला की मौत की खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज़मगढ़ व गाज़ीपुर के मृतकों के परिजन के लिए ₹4-₹4 लाख मुआवज़े की घोषणा की है।