Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 170किमी/घंटा की रफ्तार से कार चलवाकर किया स्पीड टेस्ट

short by शुभम गुप्ता / on Friday, 17 September 2021
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रतलाम ज़िले से गुज़र रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए मध्य प्रदेश का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान, गडकरी ने 170किमी/घंटा की रफ्तार से कार चलवाकर स्पीड टेस्ट भी किया। बीजेपी मध्य प्रदेश के मीडिया इंचार्ज लोकेंद्र पराशर ने ट्विटर पर इसका वीडियो भी शेयर किया है।