ईडी ने शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया और अन्य की ₹52.24 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की ₹52.24 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। इसमें मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की ₹7.29 करोड़ की संपत्ति शामिल है। गौरतलब है, मामले में ईडी द्वारा अब तक कुल ₹128.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है।
read more at ABP न्यूज़


