Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के रुझानों में एनडीए को 'INDIA' से कम सीटें मिलने के बीच सीएम ने पार्टी नेताओं की बुलाई बैठक

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 4 June, 2024
रुझानों में उत्तर प्रदेश में एनडीए को 'INDIA' से कम लोकसभा सीटें मिलने के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित सीएम आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में राज्य के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और राज्य में पार्टी के संगठन महामंत्री धरमपाल मौजूद हैं।