झारखंड में शोभायात्रा के दौरान तेज़ संगीत बजाने से रोकने पर लोगों ने पुलिस पर किया हमला
हज़ारीबाग (झारखंड) में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान तेज़ आवाज़ में संगीत बजाने से रोकने पर कथित तौर पर लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन ने रामनवमी समारोह के दौरान 'डीजे संगीत' पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। पुलिस ने 200 लोगों पर केस दर्ज किया है।
read more at भाषा


