कोलकाता एयरपोर्ट पर चक्रवाती तूफान 'रेमल' के चलते बंद हुईं उड़ान सेवाएं फिर से शुरू
पश्चिम बंगाल में आए चक्रवाती तूफान 'रेमल' के चलते कोलकाता एयरपोर्ट पर बंद की गईं उड़ान सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह 8:59 बजे इंडिगो के कोलकाता-पोर्ट ब्लेयर विमान ने यहां से उड़ान भरी। कोलकाता एयरपोर्ट पर 21 घंटे तक विमानों की आवाजाही बंद थी।
read more at भाषा


