Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रे-बैन की पेरेंट कंपनी के संस्थापक लियोनार्डो डेल वेकियो का 87-वर्ष की आयु में हुआ निधन

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 27 June 2022
आईवियर समूह लक्सोटिका के संस्थापक लियोनार्डो डेल वेकियो का 87-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इटली के सबसे धनी व्यवसायियों में से एक लियोनार्डो ने अपना बचपन एक अनाथालय में बिताया था। लक्सोटिका का 2018 में फ्रांस की एस्सिलोर में विलय हुआ जिसके बाद इसे एस्सिलोर-लक्सोटिका के नाम से जाना जाता है। यह रे-बैन की पेरेंट कंपनी है।
read more at Reuters