कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 7 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी, सूची आई सामने
भारतीय मौसम विभाग ने मॉनसून के बीच गुजरात, गोवा, कर्नाटक समेत कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 7 जुलाई तक भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र में 4-7 जुलाई तक और राजस्थान व उत्तर प्रदेश में 5-7 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है।
read more at IMD


