ऐक्टर शिवकार्तिकेयन ने कहा- कोरियन फिल्मों के एक जैसे दिखते हैं सभी कलाकार; हुई आलोचना
'रेमो' और 'डॉक्टर' जैसी फिल्मों में काम कर चुके तमिल अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने कोरियन फिल्म इंडस्ट्री को लेकर नस्लीय टिप्पणी की है जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। त्रिची (तमिलनाडु) के एक स्कूल के सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऐक्टर ने कहा, "जब भी मैं...कोरियन फिल्में देखता हूं तब...मुझे लगता है कि उनमें सभी कलाकार...एक जैसे दिखते हैं।"


