Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सलमान और शाहरुख ने महाराष्ट्र सीएम के आवास पर किए गणपति के दर्शन; वायरल हुईं तस्वीरें

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 25 September, 2023
अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर गणपति के दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों अभिनेताओं ने सीएम शिंदे के साथ पोज़ भी दिया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सलमान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान और अर्पिता के पति व ऐक्टर आयुष शर्मा भी थे।
read more at Hindustan Times