Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा में दिखे डेंगू के लक्षण, अस्पताल में भर्ती

short by जय शंकर ठाकुर / on Sunday, 24 October 2021
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे और लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को डेंगू के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लखीमपुर खीरी ज़िला कारागार के अधीक्षक पी.पी. सिंह के अनुसार, "डेंगू की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। शुक्रवार को सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ होगी।"