Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी महिला व उसके बेटे को ट्रक ने कुचला, हुई मौत

short by खुशी / on Thursday, 11 April, 2024
आरा (बिहार) में गुरुवार को स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरी एक महिला व उसके 7-महीने के बेटे को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा महिला का पति व दूसरा बेटा घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवज़े की मांगकर सड़क को जाम कर दिया।