टेस्ट क्रिकेट में मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है: रोहित शर्मा
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना अभी बाकी है। हालिया इंग्लैंड दौरे पर 4 टेस्ट में एक शतक समेत 368 रन बनाने वाले रोहित ने कहा, "यह निजी तौर पर मेरे और टीम के लिए एक शानदार दौरा था।" उन्होंने कहा, "मेरी नज़र में हमने सीरीज़ 2-1 से जीत ली है।"
read more at CricTracker हिंदी


