Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत को मिला 1 वर्ष का सेवा विस्तार

short by रघुवर झा / on Monday, 27 May, 2024
केंद्र सरकार ने डीआरडीओ के अध्यक्ष समीर वी कामत का कार्यकाल सोमवार को एक साल के लिए बढ़ा दिया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डीडीआरऐंडडी के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष कामत की सेवा 1 जून 2024 से 31 मई 2025 तक के लिए या अगले आदेश तक बढ़ाने की मंज़ूरी दी गई है।