Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

150वीं वरीयता प्राप्त 18-वर्षीय ऐम्मा राडुकानू ने जीता यूएस ओपन के वीमेंस सिंगल्स का खिताब

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 12 September 2021
ग्रेट ब्रिटेन की 18-वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ऐम्मा राडुकानू ने यूएस ओपन के वीमेंस सिंगल्स के फाइनल में कनाडा की 19-वर्षीय ऐनी फर्नांडीज़ को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। 150वीं वरीयता प्राप्त ऐम्मा ने 1 घंटे 51 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3 के स्कोर से मैच जीता। राडुकानू ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली क्वॉलिफायर बनीं।