Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महिला सुरक्षा पर बात नहीं करना चाहता वरना केजरीवाल रूठ जाएंगे: मालीवाल केस पर शाह

short by मनीष झा / on Tuesday, 21 May, 2024
गृह मंत्री अमित शाह ने 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट के मामले पर दिल्ली में एक चुनावी जनसभा में कहा है, "मैं महिला सुरक्षा पर बात नहीं करना चाहता वरना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रूठ जाएंगे।" उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री आवास में किसी महिला राज्यसभा सांसद की पिटाई हो तो मुख्यमंत्री दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षित रख सकते हैं क्या?"