राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद उल-अज़हा की बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को ईद उल-अज़हा की बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "यह त्योहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।" वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "यह पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाए...ईद मुबारक!"
read more at Twitter


