स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से दिया इस्तीफा
यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पत्र में लिखा, "मेरे बयानों को पार्टी के वरिष्ठतम नेता ने निजी बताया...यदि राष्ट्रीय महासचिव के पद में भेदभाव है तो...इस पर बने रहने का औचित्य नहीं...पद के बिना पार्टी को सशक्त बनाता रहूंगा।"
read more at इंडिया टीवी


