रूस ने यूक्रेन के तीन प्रमुख शहरों पर मिसाइलों से किया हमला
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के तीन प्रमुख शहर राजधानी कीव, ब्लैक सी पोर्ट ऑफ ओडेसा और खार्किव पर मिसाइलों से हमला किया। मिसाइलों ने आवासीय इमारतों और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया। खार्किव के गवर्नर के अनुसार, शहर में 15 मिसाइलों से हमला किया गया और उन्होंने अधिक जानकारी देने की बात कही है।


