एमपी के इन्फोसिस कैंपस के पास दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू
इंदौर (एमपी) के इन्फोसिस और टीसीएस कैंपस के पास मंगलवार को एक तेंदुआ नज़र आया जिसको लेकर वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। बकौल अधिकारी, सुपर कॉरिडोर इलाके में सुबह 11-12 बजे के बीच तेंदुआ दिखा था। अधिकारियों ने दोनों आईटी कंपनियों के कर्मचारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म होने तक ऑफिस से बाहर निकलने से मना किया है।
read more at दि प्रिंट


