दुनिया के मोस्ट लेजेंडरी डेज़र्ट प्लेसेस में 6 भारतीय बेकरी हुईं शामिल, सूची जारी
भारत की 6 बेकरी और कन्फेक्शनरीज़ को टेस्ट ऐटलस की '150 मोस्ट लेजेंडरी डेज़र्ट प्लेसेस' की सूची में शामिल किया गया है। कयानी बेकरी (पुणे), केसी दास, बी ऐंड आर मलिक और फ्लुरिस (कोलकाता), के रुस्तम ऐंड कंपनी (मुंबई) और कराची बेकरी (हैदराबाद) ने इस सूची में जगह बनाई है जिसमें दुनियाभर के कई प्रतिष्ठान शामिल हैं।


