दुनिया के सबसे उम्रदराज़ कुत्ते 'बॉबी' की 31 वर्ष की उम्र में हुई मौत
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने सोमवार को बताया कि दुनिया के अब तक के सबसे उम्रदराज़ कुत्ते 'बॉबी' की मौत हो गई है। वह 31 वर्ष और 163 दिन का था और उसकी मौत 21 अक्टूबर को पुर्तगाल के एक गांव में हुई। 'बॉबी' का जन्म 1992 में हुआ था और इस साल मई में उसका 31वां जन्मदिन मनाया गया था।
read more at Guinness World Records


