पाक में हमलों के लिए टीटीपी को अलकायदा व अन्य आतंकी समूहों से मिल रही मदद: यूएन
'डॉन' ने संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि प्रतिबंधित आतंकी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को पाकिस्तान में हमलों के लिए अलकायदा और अन्य आतंकी समूहों से मदद मिल रही है। इस मदद में हथियार व अन्य उपकरणों के अलावा ज़मीनी समर्थन भी शामिल है। टीटीपी पाकिस्तान में कई बड़े आतंकी हमले करने के लिए ज़िम्मेदार है।
read more at दिप्रिंट


