केआरके ने अभिषेक से पूछा- बॉलीवुड कब बनाएगा अविश्वसनीय फिल्म; ऐक्टर ने दिया जवाब
कमाल आर खान ने अभिनेता अभिषेक बच्चन के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, "भाई कभी आप बॉलीवुड वाले भी कोई अविश्वसनीय फिल्म बना देना।" इसपर अभिषेक ने जवाब दिया, "प्रयास करेंगे। आपने बनाई थी ना…देशद्रोही।" गौरतलब है, अभिषेक ने टोविनो थॉमस और कीर्ति सुरेश अभिनीत मलयालम फिल्म 'वाशी' का पोस्टर शेयर कर फिल्म की तारीफ की थी।


