ऐक्टर्स मल्टी-स्टारर फिल्में करने में असुरक्षित महसूस करते हैं: सुनील शेट्टी
ऐक्टर सुनील शेट्टी ने 'ईटाइम्स' से 'अब मल्टी-स्टारर फिल्में बनाना मुश्किल क्यों है?' सवाल पर कहा है, "हर ऐक्टर खुद को लेकर असुरक्षित महसूस करता है।" सुनील ने कहा कि ऐक्टर्स दर्शकों को सिर्फ प्रमोशन के दौरान दिखते हैं जिससे वे उनसे मज़बूत रिश्ता नहीं बना पाते। उन्होंने कहा, "ऐक्टर्स को अपने बारे में नहीं...दर्शकों के लिए सोचना चाहिए।"


