बिहार में सरकारी स्कूल में पति के साथ रह रही हैं प्रधान शिक्षिका, क्लासरूम को बनाया बेडरूम
जमुई (बिहार) के एक सरकारी स्कूल में प्रधान शिक्षिका अपने पति संग एक महीने से रह रही हैं और उन्होंने क्लासरूम को बेडरूम में बदल दिया है। क्लासरूम में बेड, फ्रिज, अलमारी, टीवी और रसोई का सामान रखा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, शिक्षिका के मकान का निर्माण चल रहा है इसलिए उन्होंने घर का सामान यहां रखा है।
read more at News18 हिंदी


