₹6,000 का चालान कटने से नाराज़ लाइनमैन ने यूपी में काटा थाने की बिजली का कनेक्शन
उत्तर प्रदेश के शामली में कथित तौर पर वाहन चेकिंग के दौरान ₹6,000 का चालान कटने से नाराज़ एक लाइनमैन ने पुलिस थाने की बिजली का कनेक्शन काट दिया। बकौल खबर, लाइनमैन ने कहा कि थाने पर ₹56,000 का बिजली बिल बकाया है। वहीं, पोल पर चढ़कर थाने की बिजली का कनेक्शन काट रहे लाइनमैन का वीडियो सामने आया है।
read more at Twitter


