वन विभाग के पूर्व अधिकारी की यूपी में गोली लगने से हुई मौत, पुलिस को खुदकुशी का शक
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के गोमतीनगर इलाके में शुक्रवार को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के सेवानिवृत्त 67-वर्षीय एक अधिकारी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। बकौल पुलिस, पूर्व अधिकारी का शव उनके बाथरूम से मिला जहां से उनके नाम पर पंजीकृत एक रिवॉल्वर भी बरामद हुई है।
read more at भाषा


