Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में किया मतदान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 5 December 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण में अहमदाबाद में मतदान किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर, बनासकांठा समेत 14 ज़िलों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है।