दिल्ली में धूल भरी आंधी के चलते हुई 2 लोगों की मौत, 23 लोग हुए घायल
दिल्ली में शुक्रवार रात बारिश के साथ चली धूल भरी आंधी के कारण 2 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, आंधी के चलते 152 पेड़ उखड़ गए और 55 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। द्वारका में आंधी के दौरान एक साइनबोर्ड 2 वाहनों पर गिर गया जिसमें 3 लोग घायल हो गए।
read more at हिन्दुस्तान


