भारतीय फोटोग्राफर गौरी गिल ने जीता वैश्विक पुरस्कार, मिली ₹91 लाख की पुरस्कार राशि
भारतीय फोटोग्राफर गौरी गिल को फोटोग्राफी और सस्टेनेबिलिटी के लिए वैश्विक पुरस्कार 'प्रिक्स पिक्टेट' के 10वें संस्करण का विजेता घोषित किया गया है और उन्हें ₹91 लाख (100,000 स्विस फ्रैंक्स) की पुरस्कार राशि मिली है। गिल को उनकी फोटो सीरीज़ 'नोट्स फ्रॉम द डेज़र्ट' के लिए यह पुरस्कार मिला। गौरतलब है, प्रिक्स पिक्टेट अवॉर्ड वर्ष-2008 से दिया जा रहा है।
read more at Prix Pictet


