Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में ₹20 हज़ार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ एसएचओ

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 17 September, 2023
भरतपुर (राजस्थान) के लखनपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) राम अवतार बैरवा को धौलपुर एसीबी ने ₹20 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मधुमक्खी पालक शिकायतकर्ता ने एक शख्स को ₹4.35 लाख उधार दिए थे जिसको दिलाने के बदले एसएचओ ने ₹25,000 रिश्वत मांगी थी। बकौल शिकायतकर्ता, वह बैरवा को ₹10,000 व 4 किलो शहद पहले दे चुका था।