यूपी में फर्ज़ी तरीके से नौकरी पाने वाले 85 शिक्षकों को किया गया बर्खास्त, वसूले जाएंगे ₹25 करोड़
देवरिया (उत्तर प्रदेश) के विभिन्न स्कूलों में तैनात 85 शिक्षकों को फर्ज़ी तरीके से नौकरी पाने को लेकर बर्खास्त कर दिया गया है। इन सभी फर्ज़ी शिक्षकों ने सरकार से ₹25 करोड़ से अधिक का वेतन लिया है जिसे इनसे वसूल किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि इन शिक्षकों पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
read more at News18 हिंदी


