ज्ञानवापी मामले में वाराणसी कोर्ट के फैसले के बाद हाईकोर्ट का रुख करेगा मुस्लिम पक्ष
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में देवी देवताओं की पूजा की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर वाराणसी की ज़िला अदालत द्वारा सुनवाई के लिए सहमत होने के बाद मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि वे हाईकोर्ट का रुख करेंगे। वहीं, अंजुमन इंतेज़ामिया मस्जिद कमिटी ने कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद वक्फ बोर्ड की संपत्ति है।
read more at ABP न्यूज़


