ममता बनर्जी मेरी बेहद करीबी हैं: शाह को डिनर होस्ट करने के एक दिन बाद सौरव
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पश्चिम बंगाल में शनिवार को एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में कहा, "राज्य की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मेरे काफी करीब हैं।" गांगुली का यह बयान गृह मंत्री अमित शाह को डिनर होस्ट करने के एक दिन बाद आया है। शुक्रवार को गांगुली के आवास में आयोजित डिनर में कई बीजेपी नेता मौजूद थे।
read more at हिन्दुस्तान


