कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सीमा पार से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
read more at News18 हिंदी


