Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में कल कई ज़िलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने शेयर की सूची

short by शिव / on Thursday, 3 August, 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के मुताबिक, 4 अगस्त को राजस्थान के अलवर, बारां, बूंदी, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर व टोंक ज़िलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। बकौल मौसम विभाग, भरतपुर और धौलपुर ज़िलों में शुक्रवार को बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
read more at IMD