तबू अकेले अपने दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचा रही हैं: कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में ऐक्ट्रेस तबू की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, "इस साल केवल 2 फिल्में चलीं...'भूल भुलैया 2' और 'दृश्यम 2' और दोनों में तबू मुख्य भूमिका में थीं। वह अकेले ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को बचा रही हैं।" उन्होंने कहा, "उनके टैलेंट और निरंतरता पर कोई सवाल नहीं उठाता है...यह कमाल की बात है।"
read more at हिन्दुस्तान


