Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आंध्र प्रदेश में तट पर बहकर आया ब्लू व्हेल का शव, वीडियो में उसके साथ तस्वीरें लेते दिखे लोग

short by मोनिका शर्मा / on Friday, 28 July, 2023
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में शुक्रवार को एक ब्लू व्हेल का शव तट पर बहकर आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि इसकी पहचान ब्राइड्स व्हेल के तौर पर हुई है और इसकी लंबाई 25 फीट मानी जा रही है। मौके का एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग व्हेल के शव के साथ तस्वीरें लेते दिख रहे हैं।