Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र ने जारी की देश के 7 उच्च न्यायालयों में जजों की नियुक्ति और पदोन्नति की अधिसूचना

short by मनजीत सिंह / on Saturday, 29 July, 2023
केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के 7 उच्च न्यायालयों में जजों की नियुक्ति और पदोन्नति की अधिसूचना जारी की। इनमें हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, बॉम्बे, कलकत्ता, गुवाहाटी, केरल और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट शामिल हैं। अधिसूचना के अनुसार, ऐडवोकेट रंजन शर्मा और बिपिन चंद्र नेगी को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और ऐडवोकेट एलएन अलीशेट्टी को तेलंगाना हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया है।