विदेशी निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाज़ार में किया ₹16,406 करोड़ का निवेश
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय शेयर बाज़ार में इस महीने (जून) अब तक ₹16,406 करोड़ का निवेश किया है। इससे पहले एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ार में मई में ₹43,838 करोड़ जबकि अप्रैल में ₹11,631 करोड़ का निवेश किया था। गौरतलब है, इस साल अब तक एफपीआई ने भारतीय शेयर बाज़ार में कुल ₹45,665 करोड़ का निवेश किया है।
read more at भाषा


