छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन हुआ नक्सली हमला, बीएसएफ जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार को नक्सलियों के हमले में बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश राय शहीद हो गए। कांकेर के एसपी ने बताया कि नक्सलियों ने बीएसएफ के नियमित तलाशी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट किया था। इससे पहले बुधवार को नक्सलियों ने नारायणपुर की आमदई खदान के पास आईईडी ब्लास्ट किया था जिसमें एक जवान शहीद हुआ था।
read more at हिन्दुस्तान


