क्यों राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में उत्तर देने के लिए जोड़ा गया 5वां विकल्प?
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की परीक्षाओं में ओएमआर-शीट पर अब उत्तर देने के लिए 5 विकल्प होंगे जिसमें 5वां विकल्प 'इस सवाल का जवाब नहीं दे रहा हूं' होगा। परीक्षा में प्रश्नों का विकल्प चुनना अनिवार्य होगा और विकल्प न चुनने पर अंक कटेंगे। बकौल आरपीएससी, इससे ओएमआर-शीट को परीक्षा के बाद किसी और द्वारा भरने पर रोक लगेगी।
read more at Twitter


