भारत की आत्मा हमेशा पुराने संसद भवन में बसेगी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुराने संसद भवन को छोड़ना हर किसी को भावुक कर देगा। उन्होंने कहा, "इस जगह में बरसों बाद भी भारत और लोकतंत्र की आत्मा बसी रहेगी।" पीएम ने कहा, "यहां कई खट्टे-मीठे अनुभव भी रहे हैं, नोक-झोंक भी रही हैं।"


